Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महिलाओं को रोजगारमुखी बनाने में सरकारी उदासीनता : माया श्रीवास्तव

महिलाओं को रोजगारमुखी बनाने में सरकारी उदासीनता : माया श्रीवास्तव

हावड़ा।
समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से हावड़ा स्थित कार्यालय में महिलाओं को रोजगारमुखी बनाने की दिशा में बाधाओं और समाधान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा सिंह ने की, संचालन सुनीता दत्त तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रीति गुप्ता ने प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका सह पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार प्रभारी माया श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कई योजनाएँ चलाई हैं, लेकिन जानकारी के अभाव और सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के उदासीन रवैये के कारण महिलाएँ इनका लाभ नहीं उठा पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की योजनाएँ सिर्फ कागजों पर रह जाती हैं और बजट वापस हो जाता है। विशेषकर ग्रामीण महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएँ नहीं पहुँच पातीं। श्रीवास्तव ने मांग की कि हर जिले में महिलाओं के लिए एक अलग कार्यालय होना चाहिए, जहाँ केवल महिला अधिकारी और कर्मचारी ही तैनात हों, ताकि महिलाएँ अपने अधिकारों और योजनाओं की जानकारी सहजता से प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि संसाधन मौजूद होने के बावजूद भी जब तक प्रशासन सक्रियता नहीं दिखाएगा, तब तक महिलाएँ रोजगार के अवसरों से वंचित रहेंगी। ग्रामीण इलाकों में यह समस्या और भी गंभीर है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख महिलाओं में सीमा सिंह, सरिता सिंह, प्रीति गुप्ता, गुड़िया गुप्ता, पुतली गुप्ता, रीता साव, पिंकी साव, सुधा गुप्ता, संगीता शर्मा, अनिमा बनर्जी, कविता घोष, सुनीता दत्त, रिंकू बोस, रीता कर्ण, सीमा चटर्जी, सुधा वर्मा, पिंकी कर्ण आदि शामिल थीं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ