भारत का हाल
जन्म लेकर भारत देश में।आये थे भगवान स्वयं।
कितनी लीलाएं दिखाई
उन्होंने भारत देश में।
इसलिए कहते भारतवासी की
कण कण में भगवान बसे है।।
कितने ऋषि मुनियों ने भी
जन्म लिया इस भारत में।
और रक्षा इसकी करने को
योध्दा भी जन्में भारत में।
प्रकृति ने भी भारत को
बिन मांगे सब कुछ दिया।
क्या नदियाँ क्या तालाब
और हिमालय जैसा पहाड़।।
कितने देवी-देवताओं का
भारत में स्थायी बास है।
इसलिए होते रहते है
अतिशय और चमत्कार यहाँ।
जिन पर नहीं कर सकते
हम आप विश्वास?
फिर भी भारत में देखो
सबसे ज्यादा मन्दिर बने है।।
भारत की ये गौरव गाथा
सबको आज सुनाता हूँ।
सोने की चिड़िया वाले
भारत का हाल बताता हूँ।
कितना बेबस और
कितना आज लाचार है।
कितना कुछ था भारत में
फिर भी कितना कर्जदार है।।
कलयुग के डोंगी बाबा और
भगवान कहने वालों ने।
कुछ ही वर्षो में देखों
क्या हाल बना दिया।
न कही अमन चैन है
और न बची है शांति।
नारद मुनि जैसा करके
आपस में लड़वा रहे है।।
सत्ता का सुख देखो वो
किस तरह से भोग रहे।
अनुभवहिन होते हुए भी
शीर्ष शिखर पर बैठे है।
जिसके चलते ही भारत का
सत्या नशा कर रहे है।
खुद जिंदा होते हुए भी
पत्थर नाम के लगा रहे है।।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन " बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com