Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

धर्म युद्ध

धर्म युद्ध

संजय ने धृतराष्ट्र को युद्ध क्षेत्र का, आँखों देखा हाल सुनाया था,
कृष्ण के उपदेशों का सार, धर्म परायण संजय ने समझाया था।
शकुनि का किरदार महाराष्ट्र में, संजय राउत बख़ूबी निभा रहा,
शरद पवार की चौसर पर संजय ने, उद्धव को भरमाया था।

अपनों से अपनों को लड़वाया, भ्रम का कैसा जाल बिछाया,
बदलवा दिया हिन्दुत्व का चोला, धर्म युद्ध से भटकाया था।
छोड़ सनातन की राहें, सत्ता सुख की चाह, पुत्र मोह में पड़कर,
बाला साहब के आदर्शों को, शिव सेना उद्धव ने ठुकराया था।

धर्म युद्ध में धर्म की रक्षा, कभी विभीषण आगे आया था,
रावण जैसे भाई को बिसराकर, श्री राम शरण धाया था।
इस धर्म युद्ध में एकनाथ फिर, अनाथों के नाथ बने शिंदे,
हिन्दुत्व का बिगुल बजाकर, महाराष्ट्र का गौरव भाया था।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ