Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जहानाबाद में नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क

जहानाबाद में नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क

विशेष संबाददाता
जहानाबाद,। हजारीबाग, चतरा और अन्य ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण मोरहर, दरधा और फल्गु नदियों के कैचमेंट क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे जहानाबाद जिले के निचले इलाकों में पानी का दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोसी और मोदनगंज प्रखंडों के कुछ स्थानों पर जमींदारी बांधों और संपर्क सड़कों पर पानी ओवर-टॉपिंग कर रहा है, जिससे आंशिक क्षति हुई है।जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देश पर बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, एकंगरसराय (नालंदा), ग्रामीण कार्य विभाग, पथ प्रमंडल और विद्युत प्रमंडल, जहानाबाद द्वारा क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत का काम तेज़ी से शुरू कर दिया गया है।
नगर परिषद, जहानाबाद क्षेत्र में एहतियात के तौर पर जफरगंज मुहल्ले में पॉलिथीन शीट्स बांटे गए हैं, जबकि शकूराबाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उदेरास्थान बराज से नियंत्रित रूप से पानी छोड़े जाने के कारण फिलहाल जलभराव की स्थिति में सुधार हुआ है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। सिंचाई के लिए आवश्यक जलप्रवाह बनाए रखने हेतु कुछ गेटों को बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 17 जुलाई को जिलाधिकारी ने घोसी प्रखंड के भारथू पंचायत सहित अन्य संभावित प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं दौरा कर राहत और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा और सहायक आपदा प्रभारी श्री ऋतिक तेजस्वी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सभी अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार है।जिले की आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से कार्यरत हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थान और जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24 घंटे सातों दिन संचालित हैं।नागरिक किसी भी आपात स्थिति में 9905614917 या 9507716164 (जिला आपातकालीन संचालन केंद्र) पर संपर्क कर सकते हैं।जिला प्रशासन, जहानाबाद ने नागरिकों से अपील की है कि:किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।नदियों/नहरों/जलस्रोतों के पास जाने से बचें। बच्चों और पशुओं को भी दूर रखें।जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को राहत और बचाव के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नवीनतम जानकारी के लिए जिला प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित अपडेट जारी किए जा रहे हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ