Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार फिर से जंगलराज की ओर लौट रहा है – व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या इस बात का जीता-जागता प्रमाण है

बिहार फिर से जंगलराज की ओर लौट रहा है – व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या इस बात का जीता-जागता प्रमाण है


पटना जैसे राजधानी शहर में, वह भी थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर, एक प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री गोपाल खेमका जी की नृशंस हत्या यह दर्शाती है कि बिहार एक बार फिर जंगलराज की ओर बढ़ रहा है।

यह कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था पर सीधा सवाल है। अगर राजधानी में सुरक्षित रहना संभव नहीं, तो बिहार के दूर-दराज़ क्षेत्रों की स्थिति की कल्पना मात्र से सिहरन होती है।

आज यदि कोई RTI दायर कर यह जानकारी माँगे कि पटना शहर में कितने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कितने कार्यरत हैं, तो शायद सरकार स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाएगी। क्या यह जवाबदेही से बचने की कोशिश नहीं है?


जब कोई हेलमेट नहीं पहनता, तो उसे चंद सेकंड में चालान मोबाइल पर भेजा जाता है।


लेकिन जब कोई अपराधी गोली चलाता है या हत्या करता है, तो कंट्रोल रूम की आँखें क्यों बंद हो जाती हैं?


क्या पुलिस को अपराधियों की गतिविधियां नजर नहीं आतीं?


अपराध होने के बाद जांच क्यों होती है, अपराध को रोकने के प्रयास पहले क्यों नहीं किए जाते?

बिहार को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने में उद्योगपतियों की भूमिका अहम और सराहनीय रही है। लेकिन अगर ऐसी घटनाओं से यही वर्ग असुरक्षित महसूस करने लगेगा तो वह समय दूर नहीं जब लोग एक बार फिर बिहार में निवेश करने से हिचकने लगेंगे।

यह स्थिति न केवल व्यवसायियों के मन में भय उत्पन्न करती है, बल्कि राज्य की छवि को भी धूमिल करती है। अपराधियों का मनोबल बढ़ता है और आम जनता का भरोसा शासन से उठता है।

भारतीय जन क्रांति दल राज्य सरकार से मांग करता है:


व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या की फास्ट ट्रैक जांच की जाए।


दोषियों को त्वरित न्याय के तहत कड़ी सजा दी जाए।


पूरे पटना में CCTV की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।


कानून-व्यवस्था सुधारने हेतु स्थायी निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए।


उद्योगपतियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल गठित किया जाए।

राज्य में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, और यदि यह जिम्मेदारी नहीं निभाई जाती, तो जनता को विकल्प चुनने का अधिकार है।

डॉ. राकेश दत्त मिश्र
राष्ट्रीय महासचिव
भारतीय जन क्रांति दल (Demo)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ