डिफेन्स कोरिडोर बिहार के औद्योगिक विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मार्ग बनेगा:-प्रेम रंजन पटेल

पटना, 5 फ़रवरी 2026
बिहार में डिफेन्स कॉरिडोर की स्थापना राज्य के समग्र विकास के लिए एक ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय है। यह पहल न केवल बिहार की औद्योगिक पहचान को नया आयाम देगी, बल्कि राज्य को राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत अभियान से भी मजबूती से जोड़ेगी।
डिफेन्स कॉरिडोर बनने से बिहार में रक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक उद्योग, अनुसंधान इकाइयाँ, एमएसएमई, स्टार्टअप और सहायक उद्योग स्थापित होंगे। इससे राज्य में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और स्थानीय युवाओं की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी, जिससे पलायन पर भी प्रभावी रोक लगेगी।
यह कॉरिडोर बिहार की आर्थिक संरचना को मजबूत, निवेश के नए द्वार खोलने और बुनियादी ढांचे के तीव्र विकास का आधार बनेगा। सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही, बिहार देश के रक्षा उत्पादन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार हार्दिक बधाई के पात्र हैं। यह कदम स्पष्ट रूप से सिद्ध करता है कि केंद्र सरकार बिहार के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर, ठोस और दूरदर्शी कदम उठा रही है।
डिफेन्स कॉरिडोर बिहार के लिए केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मार्ग है, जो आने वाले वर्षों में राज्य की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने की क्षमता रखता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com