बिहार सरकार का अश्लील गाना पर रोक स्वागतयोग्य कदम :- संजीव कुमार मिश्र
- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार
मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गाना बजाने पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत किया है । उन्होंने कहा की बिहार सरकार ने बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा एवं सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील भोजपुरी, मगही, मैथिली या अन्य भाषाओं के गाने बजाने पर सीधे एफआईआर दर्ज करने का फैसला कर सामाजिक सरोकार को मजबूत करने का काम है । भाजपा प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कहा की बिहार सरकार ने इस तरह का मजबूत फैसला कर महिलाओं की गरिमा को बनाये रखने पूरा ख्याल किया है । साथ ही सरकार ने समाज में फूहड़ता पर पूर्ण लगाम लगाने का ऐतिहासिक कार्य किया है ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com