Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विकास की दौड़

विकास की दौड़

दुनियाँ तो चाँद पर पहुँच गई है।
पर हम तो पहली बारिस में ही।
खुदके घर तक नही पहुँच सके।
क्योंकि सड़को पर पानी भरा है।।


विश्व के शिखर पर कितने देश पहुंचे है।
और उनमें हमारी गिनती का पता नही।
विकास की गति रुकी है या विकास...।
इसके बारे में न पूछो तो ही अच्छा है।।


चीन अमेरिका समुद्र में रोड बना रहे।
हम तो नदियों को सड़को पर बहा रहे है।
कार मोटर की जगह बोट चला रहे है। 
 और विश्व में प्रगति का डंका बजा रहे।।


नये नये अविष्कार करके चीन-अमेरिका।
अपने अपने देश की गति को बढ़ा रहे है।
हम उनके कल पूर्जो को यहां जोड़कर।
बस लेबल अपना उस पर लगा रहे है।।


एक वो जमाना था जब हम बनाते थे।
खुदको गौरांवित मेहसूस करते थे।
क्योंकि अपना बनाया उपयोग करते थे।
देश का पैसा देश में ही रखते थे।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ