Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सात फेरों से सातों जन्म

सात फेरों से सातों जन्म

सात फेरों से सातों जन्म साथ निभाएंगे।
प्यार किया है प्रियतम हम करते जाएंगे।

गुल गुलशन गुलजार हम प्यार महकाएंगे।
प्रेम तराने मधुर सुहाने हम गीत सुनाएंगे।

अधरों पर मुस्कान मधुर होठों पर लाएंगे।
हमसफर हो तुम हमारी दिल में बसाएंगे।

नाजो नखरे तेरे सनम हम सहते जाएंगे।
दिल की हो धड़कन हमारी तान सुनाएंगे।

घर आंगन की फुलवारी पुष्प खिलाएंगे।
प्रेम तरानो का उमड़ता सावन बरसाएंगे।

प्रेम महल की हो रानी राजमहल बनाएंगे।
खुशियों भरा समां सारा हम गीत सुनाएंगे।

दो दिलों की धड़कनें गाती स्वर तान गाएंगे।
हंसी वादियो में सनम हसीं मुस्कान लाएंगे।

ढूंढेगा सारा जमाना प्रीत खुशबू बिखेराएंगे।
महकती जिंदगी प्यारी मिल हसीं बनाएंगे।


रमाकांत सोनी सुदर्शन
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
रचना स्वरचित व मौलिक है
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ