जीवन का सत्य

जीवन का सत्य

सफर जिंदगी का देखो
अकेले कट नही सकता।
बिना दिलों के मिलन से
कोई अपना नही बनता।
इरादा नेक हो तो ही
मिल जाता है साथी।
फिर जिंदगी को जीने का
मजा ही और आता है।।


ये दुनिया चलती है देखो
सदा हिल-मिल जुलकर।
जो इसके रंगो को समझे
वो ही खुशाल होता है।
नजरिया तो बस आँखो का
उसके देखने का है।
जो जिंदगी की राह को
दिखती सही तरीखे से।।


सब कुछ खोकर भी तो
बहुत कुछ पाया जा सकता।
सफल जीवन जीने का
इरादा बनाया जा सकता।
पहल बस थोड़ी सी करना
तुम्हें अपनी इच्छा शक्ति पर।
तुझे जीवन का असली सत्य
फिर समझ आ जायेगा।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ