Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारत की विजय हेतु गोवा में सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में ‘शतचंडी यज्ञ’ का आयोजन ! - सनातन संस्था

भारत की विजय हेतु गोवा में सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में ‘शतचंडी यज्ञ’ का आयोजन ! - सनातन संस्था

वर्तमान में चल रहे भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की विजय हो, इस हेतु सनातन संस्था की ओर से गोवा में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ में 20 से 22 मई 2025 के कालावधि में 25 पुरोहितों द्वारा शतचंडी यज्ञ किया जाएगा। यह यज्ञ सभी नागरिकों के लिए खुला है, और इसमें देश-विदेश के श्रद्धालु सहभागी होंगे। यह जानकारी सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने दी।

फर्मागुडी, फोंडा, गोवा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर 17 से 19 मई 2025 के कालावधि में यह महोत्सव सनातन राष्ट्र का शंखनाद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में 23 देशों के प्रतिष्ठित मान्यवर, विभिन्न संप्रदायों के संत–महंत, विभिन्न राज्यों के मंत्रीगण, मंदिरों के ट्रस्टी तथा 25,000 से अधिक साधक और हिंदू धर्मप्रेमी सहभागी होंगे। इस यज्ञ में सहभागी होनेवाले नागरिक भारत की विजय हेतु प्रार्थना करेंगे।

देवभूमि, तपोभूमि, अवतारभूमि और पृथ्वी पर एकमात्र सनातन राष्ट्र भारत की रक्षा और विजय के लिए आयोजित इस शतचंडी यज्ञ में दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ, यज्ञविधि, आहुति और पूर्णाहुति आदि धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। यह यज्ञ निम्नलिखित समय पर संपन्न होगा: 20 मई : दोपहर 4 से रात 8 बजे तक; 21 मई : सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तथा शाम 4 से रात 8 बजे तक; 22 मई : सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक

इस यज्ञ से पूर्व 17 से 19 मई 2025 के कालावधि में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ में राष्ट्र–धर्म और हिंदू समाज की रक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण विचारमंथन, संतसभा और जागरूकता कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस महोत्सव की अधिक जानकारी हेतु कृपया वेबसाइट पर जाएं : SanatanRashtraShankhnad.in
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ