Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मौसम अनुसार...

मौसम अनुसार...

संजय जैन


मौसम अनुसार मोहब्बत
बहुत लोग करते है।
गरजते बदल की तरह
मोहब्बत भी गरजती है।
घटायें छाती है जैसी
मोहब्बत भी छा जाती है।
बरसते पानी की तरह
मोहब्बत बरसने लगती है।।


मोहब्बत जबा दिलों में
हर मौसम में पनापती है।
भले ही मौसम कैसा हो
मोहब्बत हमेशा खिलती है।
पूनम की चांदनी रात में
मोहब्बत बहुत महकती है।
लिपटकर बाहों में दोनों की
मोहब्बत आह भरती है।।


मोहब्बत को जो समझते है
वो ही इसको को करते है।
और अपने अपने रूप को
मोहब्बत में समर्पित करते है।
तभी तो युवा दिलों में
मोहब्बत रंग जमती है।
और नये नये लोगों को
मोहब्बत करना सिखाती है।।


जय जिनेंद्र


संजय जैन "बीना" मुंबई


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ