Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

लोग हुए बेशर्म

लोग हुए बेशर्म

जय प्रकाश कुंवर
कल भरी सभा में नेता जी,
उंची आवाज में बोले जा रहे थे।
न सोच सही था, न नीयत ठीक था,
अपने बेशर्म वक्तृता से,
समाज में जहर घोले जा रहे थे।।
माना कि इस देश में,
बोलने की सबको आजादी है।
पर आमसभा में सोच समझ कर,
बोलने में क्या खराबी है।।
सही नीयत से निकली आवाज,
समाज को जोड़ता है।
गलत सोच से भरा भाषण,
समाज और देश को तोड़ता है।।
किसी गलत उठे आवाज से,
समाज में जो जहर घुल जाएगा।
महज एक की बेशर्मी का असर,
धुलने से भी नहीं धुल पाएगा।।
भारतवर्ष संस्कार और मर्यादाओं का,
देश है, इसकी मर्यादा अक्षुण रहने दो।
हमारी गंगा यमुना सभ्यता को,
अविरल निरंतर ऐसे ही बहने दो।। 
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ