Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार सरकार की सेवा से सेवा निवृत होने और पुनर्नियोजित होने पर निलेश रंजन को मिल रही है लगातार बधाई

बिहार सरकार की सेवा से सेवा निवृत होने और पुनर्नियोजित होने पर निलेश रंजन को मिल रही है लगातार बधाई

जितेन्द्र कुमार सिन्हा दिव्य रश्मि के उपसम्पादक है |

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के बिहार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष - सह- राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी निलेश रंजन को सेवानिवृत के उपरांत पुनर्नियोजित होने पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रबंध न्यासी से भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए तहे दिल से उनकी सेवा निवृति पर शुभकामना दी और सरकारी सेवा में पुनर्नियोजित होने की बधाई दी।
ध्यातव्य है कि निलेश रंजन बिहार सरकार के सेवा में 35 वर्ष तक निर्विवाद रहकर 30 अप्रैल, 2025 को सेवा निवृत हुए हैं। सेवा निवृति के समय श्री निलेश रंजन भविष्य निधि निदेशक, वित्त विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। श्री रंजन की कार्यों से सन्तुष्ट रहने के कारण, बिना विलंब किए उन्हें पुनर्नियोजित कर लिया गया है।
श्री निलेश रंजन की सेवा निवृति पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवा निवृत प्रेस सहायक जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा है कि कुशलतापूर्वक सरकारी कार्य से सेवा निवृत होना एक बड़ी बात है। आपको सेवा निवृति की बधाई और वरीय नागरिक के रूप में आगे की जिन्दगी कुशलतापूर्वक जीने के लिए शुभकामनाएं, दी है।
सेवा निवृति होने के बाद पुनर्नियोजित होने पर जीकेसी ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि श्री निलेश रंजन की विदाई समारोह का हमलोग साक्षी बने है। उनके कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेरे साथ जीकेसी के बिहार प्रदेश सचिव सह पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, जीकेसी के राष्ट्रीय समन्वयक धनंजय प्रसाद शामिल थे।
श्री निलेश रंजन को बधाई देने वालों में जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान, राष्ट्रीय महासचिव नवीन कुमार, संगठन मंत्री बलिराम श्रीवास्तव सहित कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव, डॉ अमित कुमार वर्मा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार, दिवाकर रविश, शिशिर कुमार लाल, आदर्श, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, हर्षवर्धन शामिल थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ