केंद्र सरकार ने दी जातीय जनगणना को मंजूरी |

- देश में जातीय जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक ,प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद:- सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार
- इस फैसले से सभी जातियों के सपने पूरा करने वाली नीतियाँ लागू होंगी
पटना। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देश में जातीय जनगणना कराने के केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के लिए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
श्री चौधरी ने कहा कि यह कदम सभी जातियों के विकास के सपने को उनकी अस्मिता की रक्षा करते हुए पूरा करने वाली नीतियाँ बनाने और उन्हें लागू करने में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार अब तक जातीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर पायी है।
श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में जातीय सर्वेक्षण कराने का निर्णय विधान मंडल के दोनों सदनों से पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव के आधार पर हुआ था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने का निर्णय किया है। जनता को कई सालों से इस बडी पहल का इंतजार था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें
https://www.youtube.com/divyarashminews
#Divya Rashmi News,
#दिव्य रश्मि न्यूज़
https://www.facebook.com/divyarashmimag
#जातीय जनगणना
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com