6 मई 2024, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

6 मई 2024, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

6 मई 2024, सोमवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि त्रयोदशी 12:50 PM

🔅 नक्षत्र रेवती 04:18 PM

🔅 करण :

                वणिज 02:42 PM

                विष्टि 02:42 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग प्रीति +00:28 AM

🔅 वार सोमवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:28 AM

🔅 चन्द्रोदय +04:15 AM

🔅 चन्द्र राशि मीन

🔅 सूर्यास्त 06:32 PM

🔅 चन्द्रास्त 04:33 PM

🔅 ऋतु ग्रीष्म

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1946 क्रोधी

🔅 कलि सम्वत 5126

🔅 दिन काल 01:14 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2081

🔅 मास अमांत चैत्र

🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:19:48 - 12:12:44

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:12 PM - 01:05 PM

🔅 कंटक 07:48 AM - 08:40 AM

🔅 यमघण्ट 11:19 AM - 12:12 PM

🔅 राहु काल 06:48 AM - 08:27 AM

🔅 कुलिक 02:51 PM - 03:44 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:33 AM - 10:26 AM

🔅 यमगण्ड 10:07 AM - 11:46 AM

🔅 गुलिक काल 01:25 PM - 03:04 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

❤💛विशेष ~ पंचक समाप्ति दिन 04:18 से, भद्रा दिन 12:50 से रात्रि 11:43 तक, मासशिवरात्रि व्रत, पश्चिम दिशा मे गुरु अस्त रात्रि 11:00 से।💛❤

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤

6 मई 2024, सोमवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): महादेव आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे। विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। लघु यात्रा के संयोग खड़े होंगे। भाई-बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा। उससे लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras): मन की डवांडोल वृत्ति महत्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित रखेगी। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका झक्की व्यवहार संघर्ष खड़ा करेगा। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। दांपत्य जीवन में सुख-संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कर्क (Cancer): परिवार में मनमुटाव के अवसर आएंगे, इसलिए मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधा का अनुभव करेगा इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय टालना हितकर है। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य सम्बंधी लापरवाही तंदुरुस्ती खराब करेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम लें। मानहानि और धन हानि होने की संभावना है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। लेकिन मन की डवांडोल स्थिति के कारण हाथ में आए हुए अवसर को खो न दें, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों की आय में वृद्धि होगी। बाहर जाने का आयोजन होगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। उनसे लाभ होगा। व्यापारी और नौकरीवालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति और संवादिता रहेगी। वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना होगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आज आप ज्ञान गोष्ठि में समय व्यतीत करेंगे। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान की मुलाकात लेंगे। विदेशगमन के लिए अवसर निर्मित होंगे तथा विदेश में बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतान की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है। चिंतन-मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति के साथ उपाधियों से दूर रह सकेंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

धनु (Sagittarius): पार्टी पिकनिक प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। मनोरंजन की दुनिया में विहार करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की गई मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्य जीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। बौद्धिक, तार्किक विचार-विनिमय होगा। भागीदारी में लाभ होगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे के लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। कानूनी उलझनों से सचेत रहें। तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। विरोधियों की चाल निष्फल जाएगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णायकता रहेगी, इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतानों के प्रश्न उलझन में डालेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है, कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक धन खर्च होगा। साहित्य लेखन के लिए अनुकूल दिन होने के सम्बंध में कहते हैं।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): आपको आज के दिन सावधानी रखने की सलाह देते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा होगा। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण का कारण बनेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। धन और मानहानि होगी। नौकरी में समस्याएं खड़ी होंगी। स्थावर मिल्कियत के दस्तावेज बनवाने में ध्यान रखें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ