आर टी आई कार्य कर्ता पर प्राणघातक हमला,हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग।

आर टी आई कार्य कर्ता पर प्राणघातक हमला,हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग।

पटना से सुरेश चन्द्र पाण्डेय ( त्यागी) की विशेष रिपोर्ट।
पटना। विहार राज्य सूचना के अधिकार कार्य कर्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश राय ने मधेपुरा जिला केआर टी आई कार्य कर्ता राजीव जोशी पर असमाजिक तत्वों द्वारा किए गए प्राणघातक हमला की कड़े शब्दों में निन्दा कर हमलावरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
सनद रहे कि सूचना के अधिकार कार्य कर्ता राजीव जोशी दिनांक- 5-4-24 को दोपहिया वाहन से धर्म पत्नी को लेकर जा रहें थे कि रास्ते में घात लगाए बैठे अपराधियों से एका एक हमला बोल कर लाठी डंडे एवं घातक हथियार लगातार मार पीट कर वुरी तरह धायल कर मोबाइल एवं नगद- 11,335 ग्यारह हजार तीन सौ तैंतीस रुपए लूट लिया है । उक्त मामले की प्राथमिकी पुलिस थाना कांड संख्या -366/24 दिनांक -6-4-24 अंतर्गत धारा-147,148,149,323,397,506,120 वी आई पी सी के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें विंदू उर्फ सिल्टू यादव, रौशन कुमार, सियाशरण यादव, अरविंद यादव सभी साकिन ईनरवा थाना- रमैलाद जिला -मधेपुरा सहित अन्य अज्ञात लोगों को नामजद अभियुक्त वनाया गया है।
श्री राय ने मधेपुरा के आर टी आई एक्टिविष्ट राजीव जोशी के उपर किए गए जानलेवा हमले की तीव्र निन्दा कर प्रशासन की सुरक्षा ब्यवस्था पर सवालिया निशान करार दिया है।
चर्चित आर टी आई एक्टिविष्ट रजी हसन मुजफ्फरपुर ने सूचना के अधिकार कार्य कर्ता राजीव जोशी के उपर किए गए हमला के नामजद अभियुक्तो को फांसी दिए जाने की मांग की है।
प्रमुख समाजसेवी एवं आर टी आई एक्टिविष्ट सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी) गोपालगंज ने वढते अपराध का मुख्य कारण शासन प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को वताया है।
श्री पाण्डेय ने राजीव जोशी के हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।
आर टी आई एक्टिविष्ट राजीव जोशी पर असमाजिक तत्वों द्वारा किए गए प्राणघातक हमले की निंदा करते हुए सर्वश्री सनतन सिंह (सचिव) शशि शेखर (औरंगाबाद),डा वी के मिश्र (आरा), अजय चौरसिया (दानापुर) पटना,युगल किशोर दूवे( सीवान,) मुकेश कुमार राम एवं मोतीलाल प्रसाद( गोपालगंज), अनिल कुमार सिंह (सुपौल), गिरीश प्रसाद (बेगूसराय,) धनंजय कुमार झा वैशाली,अतौर रहमान (समस्तीपुर,) संजय कुमार सिंह (अरेराज) सतीश कुमार (मोतीहारी)सहित दर्जनों आर टी आई एक्टिविष्ट एवं समाज सेवी लोगों ने राजीव जोशी के हमलावरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रोष जताया है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ