मानव जीवन में कुछ पल हैं,

मानव जीवन में कुछ पल हैं,

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले भारतीय नव वर्ष का सन्देश—

मानव जीवन में कुछ पल हैं, उनका आलिंगन कर लें हम,
विक्रम संवत 2081 का, आओ अभिनन्दन कर लें हम।
संवादों को आधार बनाकर, मानवता जीवन में भर लें,
नववर्ष सन्देश यही, राष्ट्र प्रेम में अंग-अंग रंग लें हम।
भ्रष्ट आचरण दूर करें, और शिक्षा के दीप जलाएं,
अज्ञान को जड़ से मिटाकर, शिक्षित देश बनाएँ हम।
बुद्धियोग को साथ मिलाकर, कर्म प्रधान बनाएँ,
गीता का है सार यही, जन-जन को आज बताएं हम।
बेटा- बेटी एक समान, दोनों हैं अपनी संतान,
संस्कारों की शिक्षा देकर, भारत का मान बढ़ायें हम।
भ्रूण हत्या, दहेज़ समस्या, इनसे घटता देश का मान,
नव वर्ष में यह सन्देश, घर घर तक पहुंचायें हम।

डॉ अ कीर्तिवर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ