हे बालरूप श्रीराम लला,

हे बालरूप श्रीराम लला,

जन्मोत्सव पर यह वर दिजै।
यह देश सुखी समृद्ध रहे,
चमत्कार कुछ ऐसा कर दिजै।।
तुमने जब भी अवतार लिया,
असुरों का है संघार किया।
धरती माँ फिर है कराह रही
तुम प्रगटो कर दो सभी सही।।
मर्यादा पुरुषोत्तम है नाम तेरा,
देश की मर्यादा पर है कोहरा घेरा।
तेरे भक्त खुश हो रामनवमी मनाएंगे,
गुणगान श्री राम तेरा गाएंगे। 
 जय प्रकाश कुवंर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ