31 मार्च 2024, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

31 मार्च 2024, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

31 मार्च 2024, रविवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि षष्ठी 05:04 PM

🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 06:56 PM

🔅 करण :

                गर 09:29 AM

                वणिज 09:29 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग व्यतीपात 09:51 PM

🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:53 AM

🔅 चन्द्रोदय 11:47 PM

🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक

🔅 सूर्यास्त 06:07 PM

🔅 चन्द्रास्त 09:15 AM

🔅 ऋतु वसंत

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 12:24 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:28:59 - 12:18:37

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 04:26 PM - 05:16 PM

🔅 कंटक 09:49 AM - 10:39 AM

🔅 यमघण्ट 01:08 PM - 01:57 PM

🔅 राहु काल 04:32 PM - 06:05 PM

🔅 कुलिक 04:26 PM - 05:16 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:28 AM - 12:18 PM

🔅 यमगण्ड 11:53 AM - 01:26 PM

🔅 गुलिक काल 02:59 PM - 04:32 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

❤💛विशेष ~ भद्रा दिन 05:04 से रात्रिशेष 04:41 तक, रेवती नक्षत्र मे सूर्य का प्रवेश दिन 09:25 से। 💛❤

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤

31 मार्च 2024, रविवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आपका मित्र समूह के साथ आनंद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतान से भी लाभ होगा। प्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ रंग : 6

मिथुन (Gemini): किसी भी नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट की बीमारी से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेगीं। उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी और क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से दूर रहने की गणेशजी सूचना देते हैं। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी होंगे।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

सिंह (Leo): वैवाहिक जीवन में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच तनाव होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में न पड़े। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर और नौकरीस्थल पर वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च साधारण की अपेक्षा अधिक हो सकता है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

तुला (Libra): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान की चिंता आपको सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधा आएगी। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मानभंग हो सकता है। प्रवास टालें।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): आज शांत चित्त से दिन बिताने की आपको सलाह देते हैं। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। सम्बंधियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज करने में सावधानी बरतें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। रहस्यवाद तथा आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे। कार्य सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

मकर (Capricorn): आज के दिन परिजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखने से आप कठिनाई से बाहर निकल सकेंगे।। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आंख में पीड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में अधिक ध्यान देना होगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने का तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय एवं मन को छू लेंगे।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): लोभ या लालच में न फंसने की सलाह देते हैं। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें। पूंजी-निवेश या किसी काम में मुहर करने से पहले ध्यान रखें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। परिजनों से मतभेद होने की संभावना है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ