औरंगाबाद में गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई

औरंगाबाद में गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई

औरंगाबाद से हमारे दिव्य रश्मि संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर
औरंगाबाद जिला मुख्यालय के बाल विहार गली के समीप डॉ राजेश्वर उपाध्याय के आवास पर वरीय नागरिक सेवा क्लब के तत्वावधान में गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल राम कुमार सिंह ने की जबकि संचालन जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री धनंजय जयपुरी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रशेखर प्रसाद,
समकालीन जवाबदेहीं पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, डॉ रामाधार सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही।
सर्वप्रथम सनातनी परंपरा का महान ग्रंथ गीता का पूजन अर्चन किया गया।तत्पश्चात, गीता महाकाव्य पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस महाकाव्य के दो पक्ष सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक स्वरूप को लिए हुए हैं जिन्हें हम व्यावहारिक रूप से जीवन उतारते हैं। डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि गीता सभी उपनिषदों का सार है। अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन अग्रवाल प्रोफेसर रामाधार सिंह ने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में गीता का उपदेश दिया था। गीता जयंती के मौके पर अलखदेव सिंह, लालदेव प्रसाद,सिंहेश सिंह अनिल सिंह,ललन उपाध्याय सुंदरम उपाध्याय बैजनाथ सिंह अशोक कुमार सिंह,अर्जुन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डा राजेश्वर उपाध्याय ने किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ