कवि लवकुश की पुस्तक का लोकार्पण संपन्न

कवि लवकुश की पुस्तक का लोकार्पण संपन्न

औरंगाबाद से हमारे दिव्य रश्मि संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर
औरंगाबाद जिला मुख्यालय के समाहरणालय के समीप अवस्थित डॉ.श्री कृष्ण सिंह स्मृति भवन के प्रांगण में प्रसिद्ध कवि एवं लेखक लवकुश प्रसाद सिंह रचित भारत ने पुकारा है पुस्तक का लोकार्पण धूमधाम से आयोजित किया गया।
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, औरंगाबाद के अध्यक्ष डॉ.सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने किया जबकि संचालन नागेंद्र प्रसाद केसरी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पंचदेव धाम मंदिर के संस्थापक अशोक कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि के रूप में समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, अवकाश प्राप्त बीडीओ भैरवनाथ पाठक,डा हनुमान राम,प्रोफेसर रामाधार सिंह,महामंत्री धनंजय जयपुरी कवि विनय मामूली बुद्धि, उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्धाटन के पश्चात पुस्तक का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारत ने पुकारा है पुस्तक में पूरे भारत के इतिहास एवं दर्शन का वर्णन किया गया है।
डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि काव्य सर्जना एक दुरूह कार्य है जिसमें कवि सफल दिख रहे हैं।
भैरवनाथ पाठक ने कहा कि पुस्तकें हमारी विरासत को संजोने वाली होती हैं।
महामंत्री धनंजय जयपुरी ने काव्यात्मक रूप में आगत अतिथियों स्वागत किया एवं कहा कि भारत ने पुकारा है पुस्तक संस्था की 31वीं कड़ी के रूप में प्रकाशित हो रही है। डा रामाधार सिंह ने भारत ने पुकारा है पुस्तक में पर्यावरण से संबंधित कविताओं का वर्णन किया।आज के लोकार्पण समारोह में पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन अग्रवाल, लेखक रामकिशोर सिंह,लालदेव प्रसाद,नीरज पाठक,उज्जवल रंजन अनुज बेचैन सतीश कुमार पांडेय मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह जनार्दन मिश्र जलज,राम सुरेश सिंह सिद्धेश्वर विद्यार्थी विनोद मालाकार सहित अन्य उपस्थित थे।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ