वेदों से आये हैं साइंस के सिद्धांत इसलिए सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में वेदों की पढाई सुनिश्चित की जाये:-धर्म चंद्र पोद्दार

वेदों से आये हैं साइंस के सिद्धांत इसलिए सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में वेदों की पढाई सुनिश्चित की जाये:-धर्म चंद्र पोद्दार 
  • चंद्रयान - 3 की सफलता ने पूरे विश्व को बतला दिया है कि भारत सपेरों का देश नहीं है। हम विकसित होने को अग्रसर है।

उक्त बातें भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने सभी भारतवासियों को विशेष कर इसरो के एस. सोमनाथ एवं उनकी पूरी टीम को चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई देते हुए कही। उन्हों ने कहाकि ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया चन्द्रयान मिशन की सफलता में वेदों का सिद्धांत निहित है , विज्ञानं के सभी सिद्धांत वेदों से आये हैं साइंस के सिद्धांत।
भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने भारत सरकार से माँग की है कि सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में वेदों की पढाई सुनिश्चित की जाये |
भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि हमारी संस्था से जुड़ें सैकड़ों लोगों ने बुधवार को संध्या 6:04 बजे चंद्रयान - 3 के चांद की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरने की कामयाबी के लिए स्थान-स्थान पर खुशियां मनाई । खुशियां मनाने वालों में प्रमुख रूप से श्री पोद्दार चलावे नई दिल्ली से संरक्षक श्री गंगा दीन जांगिड़ नोएडा से ए. के. जिंदल, सिंगापुर से बिदेह नंदिनी चौधरी, जमशेदपुर से प्रकाश मेहता, किरण कुमारी वर्तनी, कोलकाता से सुखेन मुखोपाध्याय, बोकारो से सुशांत ओझा, रतलाम मध्य प्रदेश से सविता मालवीय, मधु परिहार, नरेंद्र पुरोहित, जोरहाट असम से जय श्री शर्मा आदि के नाम मुख्य रूप से सम्मिलित हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ