रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम संपन्न

रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम संपन्न

स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, पटना के तत्वावधान में सेवा बस्ती व शास्त्री नगर, थाना में रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति में रक्षा बंधन उत्सव का विशेष महत्व है जिसे जीवंतता प्रदान करने हेतु विद्यालयी बहनों ने काफी संख्या में स्वनिर्मित राखियां बनाकर रक्षा बंधन उत्सव को यादगार बनाने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन किया।इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, पटना के बहनों व आचार्य बंधु-भगिनी के नेतृत्व में सेवा बस्ती में घर-घर जाकर रक्षा सूत्र बांधा। वहीं दूसरी ओर शास्त्री नगर, पटना स्थित थाना में आरक्षी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच रक्षा सूत्र बांधने का कार्य संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम को लेकर शास्त्री नगर थाना के आरक्षियों व सेवा बस्ती में रहने वाले महानुभावों के बीच रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया जहां उपस्थित लोगों ने इसकी भूरि-भूरि सराहना किया। रक्षा बंधन उत्सव के बाद लोगों ने बहनों को दक्षिणा देकर सुरक्षा हेतु आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर बहन प्राची, साक्षी,अन्नु,बैष्णवी, खुशी, निभा सिंह एवं शिव कुमार साहू भी उपस्थित थे।इस कार्यक्रम को लेकर बहनें काफी उत्साहित थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ