8 जून 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

8 जून 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

8 जून 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि पंचमी 10:22 PM

🔅 नक्षत्र श्रवण 10:40 PM

🔅 करण :

                कौलव 08:25 AM

                तैतिल 08:25 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग एन्द्र 06:58 PM

🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:14 AM

🔅 चन्द्रोदय 10:56 PM

🔅 चन्द्र राशि मकर

🔅 सूर्यास्त 06:46 PM

🔅 चन्द्रास्त 08:58 AM

🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 01:41 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत ज्येष्ठ

🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:21:07 - 12:15:52

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 09:31 AM - 10:26 AM

🔅 कंटक 03:00 PM - 03:54 PM

🔅 यमघण्ट 05:52 AM - 06:47 AM

🔅 राहु काल 01:31 PM - 03:13 PM

🔅 कुलिक 09:31 AM - 10:26 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:49 PM - 05:44 PM

🔅 यमगण्ड 04:57 AM - 06:40 AM

🔅 गुलिक काल 08:23 AM - 10:05 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल दक्षिण

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

❤💛विशेष ~ मृगशिरा [मृगडाह] नक्षत्र मे सूर्य का प्रवेश रात्रिशेष 12:48 से।

8 जून 2023, गुरूवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आपका दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन खर्च भी करना पड़ेगा। नए मित्रों के साथ पहचान होने की संभावना है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Taurus) : आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मिथुन (Gemini) : किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगी, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए आज कोई निर्णय न लीजिएगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer) : प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने का सूचन करते हैं। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी होंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo) : वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव होगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में न पड़ें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कन्या (Virgo) : आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छा समाचार मिलेगा। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च साधारण की अपेक्षा अधिक हो सकता है।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra) : आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतानों की चिंता आपको सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधाएं आएंगी। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मानभंग हो सकता है। प्रवास टालिएगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 8

वृश्चिक (Scorpio) : आज शांत चित्त से दिन बिताने की आपको सलाह देते हैं। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज के काम में सावधानी बरतिएगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

धनु (Sagittarius) : नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिवारजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। रहस्यवाद तथा आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे। कार्य सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn) : आज के दिन परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखने की सलाह देते हैं। वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकालेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आंख में पीड़ा होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कुंभ (Aquarius) : आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिक रुप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिवारजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने का योग है। भेंट-उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय एवं मन को छू लेंगे।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मीन (Pieces) : लोभ या लालच में न फंसने की सलाह देते हैं। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी-निवेश करने से पहले ध्यान रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। परिवारजनों से मतभेद होने की संभावना है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ