दिल अगर कह रहा है

दिल अगर कह रहा है

की कोई तो आयेगा।
जो दिल की गहराइयों
में हमारी खो जायेगा।
लाख रोक ले कोई
पर नहीं रोक पायेगा।
ये दिल का मामला है
इसे दिल निभाता है।।


दिल वाले कभी भी
दिलसे जुदा नहीं होते।
जुदा होकर भी वो
दिल से नहीं भूलते।
जिंदगी भर दिल को
दिलसे लगा रखा है।
इसलिए दिल का रिश्ता
दिल ही निभाता है।।


जो दिलसे प्यार करते
वो दिलको मेहसूस करते।
और उम्मीदों के दिये
दिल से जला देते।
इसलिए तो दिल की
धड़कनो को पहचान लेते।
और दिल को दिलसे
जिंदगी भर दिलमें रखते।।


जय जिनेंद्रसंजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ