अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले
अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, कालखंड की बात हुए,बौद्ध धर्म के अनुयायी, कब हिंसा से विलग हुए?
अहिंसा का मतलब था, निर्दोषों पर रहम करो,
राम कृष्ण दुर्गा चामुंडा, कब हिंसा से दूर हुए?
पापी का संहार करो, धर्म शास्त्र बतलाते हैं,
कुरुक्षेत्र की रणभूमि मे, कान्हा पाठ पढ़ाते हैं।
इतिहास गवाह है काल साक्षी, धर्म ग्रंथ बतलाते,
ब्रह्मा विष्णु और महेश, धर्म सार समझाते हैं।
अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com