Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

'इस्सयोग' की शक्तिपात-दीक्षा १२ फरवरी को सूक्ष्म आंतरिक साधना की दिव्य पद्धति से जुड़ेंगे सैकड़ों स्त्री-पुरुष:-डा अनिल सुलभ

'इस्सयोग' की शक्तिपात-दीक्षा १२ फरवरी को सूक्ष्म आंतरिक साधना की दिव्य पद्धति से जुड़ेंगे सैकड़ों स्त्री-पुरुष:-डा अनिल सुलभ

पटना, 9 फरवरी। अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान में आगामी १२ फरवरी को अपराहन ४ बजे गोला रोड स्थित इस्सयोग के उत्सव-भवन एम एस एम बी भवन में 'शक्तिपात-दीक्षा' का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें संस्था की अध्यक्ष और तत्त्वज्ञानी ब्रह्मनिष्ठ सद्ग़ुरुमाता माँ विजया जी द्वारा, सैकड़ों नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों को इस्सयोग की सूक्ष्म आंतरिक साधना आरंभ करने के लिए आवश्यक शक्तिपात-दीक्षा दी जाएगी।
यह जानकारी देते हुए, संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया है कि, विशेष आध्यात्मिक महत्त्व के इस कार्यक्रम में अनेक स्थानों से, सैकड़ों की संख्या में दीक्षा के अभिलाषियों और इस्सयोगियों की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम का आरंभ इस्सयोग की विशिष्ट शैली में होने वाले अखण्ड भजन-संकीर्तन से होगा तथा दीक्षा के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन होगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ