23 फ़रवरी 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

23 फ़रवरी 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

23 फ़रवरी 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि तृतीया प्रातः 07:10 तदुपरांत चतुर्थी रात्रिशेष 05:50

🔅 नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 08:32 AM

🔅 करण :

                वणिज 02:26 PM

                विष्टि 02:26 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग शुभ 08:57 PM

🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:20 AM

🔅 चन्द्रोदय 08:54 AM

🔅 चन्द्र राशि मीन

🔅 सूर्यास्त 05:40 PM

🔅 चन्द्रास्त 09:41 PM

🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 11:23 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 12:12:00 - 12:57:35

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 10:40 AM - 11:26 AM

🔅 कंटक 03:14 PM - 03:59 PM

🔅 यमघण्ट 07:38 AM - 08:24 AM

🔅 राहु काल 02:00 PM - 03:25 PM

🔅 कुलिक 10:40 AM - 11:26 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:45 PM - 05:31 PM

🔅 यमगण्ड 06:52 AM - 08:18 AM

🔅 गुलिक काल 09:43 AM - 11:09 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

❤💛विशेष ~ भद्रा सायं 06:29 से रात्रिशेष 05:50 तक, वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।

23 फ़रवरी 2023, गुरूवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा करेगी। सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र संबंधी शिकायत होगी। आपका व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

वृषभ (Tauras): आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होंगे। कलाकारों तथा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसायियों को सरकार की तरफ से लाभ और नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि मिलेगी। भाई- बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। लंबे प्रवास का आयोजन संभव है। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने से मनमुटाव होगा। पारिवारिक वातावरण खराब होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े, इसका ध्यान रखने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): भरपूर आत्मविश्वास के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेंगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहम आपका काम ना बिगाड़े, उसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में संवादिता बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी मामूली शिकायत रहेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कन्या (Virgo): शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्र वाणी और अहम के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरीपेशा वाले अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलें। कोर्ट-कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक = 7

तुला (Libra): विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के लिए वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक = 6

वृश्चिक (Scorpio): आपके हर एक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों से लाभ होगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

धनु (Sagittarius): शरीर में थकान और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित रखने की सलाह है। संतान के विषय में चिंता उत्पन्न होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी-धंधे की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। साहसिक प्रवृत्ति न करें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है। मरीज की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-धंधे में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए संबंध बनाते समय सावधानी रखें।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को दोगुणा करेंगे। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी में लाभ है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे। हांलाकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
 प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ