बीएल संतोष दे गये विजयमंत्र

बीएल संतोष दे गये विजयमंत्र

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान फीचर सेवा)
उत्तर प्रदेश में बीते महीने लोकसभा उपचुनाव मैनपुरी और विधानसभा उपचुनाव खतौली सीट पर मिली पराजय के बाद अब भारतीय जनता पार्टी भाजपा किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की क्षमता पर पार्टी को रंचमात्र संदेह नहीं है। योगी आदित्यनाथ प्रदेश की तरक्की के साथ समस्याओं को दूर करने के लिए भी दूरदर्शी और फुलप्रूफ योजना बनाते हैं। उदाहरण के लिए कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने व नियंत्रित करने के लिए वैकसिनेशन के साथ आईसीयू को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया है। इसके बावजूद कुछ न कुछ कमियां रह ही जाती हैं । यही वजह है कि भाजपा कार्यालय में बैठकों का क्रम तेज हो गया है। गत 2 जनवरी को बीजेपी ने लखनऊ में 3 चरणों में बैठक आयोजित की। इसमें प्रदेश संगठन के साथ ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद रहे।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों को आने वाले चुनावों में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विभिन्न चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य सौंपते हुए कहा कि सशक्त मंडल-सशक्त बूथ को आधार बनाकर पार्टी के विस्तार का कार्य निरंतर करते रहना है।

दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर लखनऊ पहुंचे संतोष ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक की। इसमें उन्घ्होंने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों- क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों से चर्चा की। इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी प्रदेश

अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने संगठन में आंशिक बदलाव की सहमति दी है। जल्द ही यूपी संगठन में बदलाव किए जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधान परिषद के चुनाव और नगर निकायों के चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा, ‘हमारा दल सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी- सर्वसमावेशी- सर्वग्राही है। केन्द्र और राज्य में हमारी सरकार है। भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र में किये गए संकल्पों को पूर्ण करते हुए कल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों के जरिए जन-जन की आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए काम कर रही है। ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि भाजपा सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और योजनाओं का लाभ समाज के हर जरूरतमंद तबके और पात्रों तक पहुंचे।

इसके पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंन्द्र सिंह चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की पूर्णतः में हर कार्यकर्ता को जुटना है। हर कार्यकर्ता को वैभवशाली राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी बैठक में मौजूद थे। उन्होंने बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए कार्य करता है और उस विचारधारा के मूल में वैभवशाली राष्ट्र निर्माण है। बैठक के बाद यह भी संकेत मिला है कि भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने संगठन में आंशिक बदलाव की सहमति दी है। जल्द ही यूपी संगठन में बदलाव किए जाएंगे। भूपेंद्र चैधरी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो नोटबंदी की गई थी इस दौरान तमाम राजनीतिक दलों के द्वारा प्रतिक्रियाएं दी गई थी जिसमें 58 याचिकाएं नोट बंदी को लेकर दाखिल की गई थी। उसको अस्वीकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने नोटबंदी को सही ठहराने का काम किया है। यह उन लोगों पर तमाचा है जो नोट बंदी को लेकर सवाल खड़े करते थे। ओबीसी आरक्षण को लेकर चैधरी ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट गई। याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया हैं। इसकी सुनवाई 4 जनवरी से शुरू होगी। इसके पहले भूपेंन्द्र सिंह चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की पूर्णतः में हर कार्यकर्ता को जुटना है। हर कार्यकर्ता को वैभवशाली राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना है। राधा मोहन सिंह ने बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए कार्य करता है और उस विचारधारा के मूल में वैभवशाली राष्ट्र निर्माण है। जन धन की सुरक्षा है।

पार्टी के इसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सीएम योगी भी प्रयत्नशील रहते हैं। चीन में कोरोना के नए वैरिएंट के तबाही मचाने के बाद देश में भी इससे निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को लेकर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई जिसमें इस महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए कई बड़े फैसले लिए गये। सबसे पहले स्वास्थ्य सेवाओं की माकड्रिल करायी गयी। इससे पता चला कि कहां किस चीज की कमी है। इन कमियों को दुरुस्त रखने के साथ ही अस्पतालों में आईसीयू को पूरी तरह तैयार रखने का सख्त निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है।

इन पंक्तियों के लिखे जाने तक उत्तर प्रदेश में कोविड के 98 एक्टिव मामले मिले थे। इनमें से 93 कोविड संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में थे जबकि 2 संक्रमित लोग अस्पताल में भर्ती थे। बीते 24 घंटे में 28,602 कोविड सैंपल की जांच की गई जिसमें 5 नए मामले सामने आए। हालांकि राहत की बात है ये है कि 21 लाख लोग कोविड को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में कोविड का कोई नया रोगी नहीं पाया गया है। एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 02 है। इसप्रकार प्रदेश में कोरोना को लेकर अभी स्थिति सामान्य है लेकिन सतर्क रहना जरूरी है उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार की तरफ से सभी एयरपोर्ट पर चैकसी बढ़ाने का आदेश भी जारी किया गया है।

डिप्टी सीएम ने कहा है कि लोगों की जांच कराई जाए और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए ताकि वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके। सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले यात्रियों को चिन्हित करने और उनके कोविड जांच का भी निर्देश दिया गया है।

वहीं यात्रा से लौटे लोगों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को विदेश यात्रा से लौटे लोगों की सूची बनाने के लिए कहा गया है और 12 से 14 दिन तक उनकी सेहत की मॉनिटरिंग की जाएगी. किसी भी तरह की परेशानी होने पर उनके लिए उपचार की व्यवस्था की जाएगी। चुनाव में विपक्षी दल इन सभी बातों को मुद्दा बनाते हैं। सरकार की योजनाओं का ठीक से कार्यान्वयन और जनता को इसकी जानकारी देने का चुनाव पर प्रभाव पडता है। यह कार्य सशक्त मण्डल और सशक्त बूथ अच्छी तरह से कर सकते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ