इंसान इतना क्रूर हिंसक

इंसान इतना क्रूर हिंसक

(मनोज कुमार अग्रवाल-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
ये तमाम वारदातें एक ही तर्ज पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली बेहद क्रूरता नृशंसता हैवानियत से भरी कहानी बयान करती हैं। यह कैसी बहशी सोच पनप रही है जिसमें लोग गाजर मूली की तरह इंसानों के टुकड़े करने के लिए बेताब हैं। इतनी क्रूरता आती कहाँ से है?

हैरान हूँ कि दुनिया क्या से क्या हो गई? श्रद्धा के लिविंग पार्टनर द्वारा कत्ल कर लाश के पैतिस टुकड़े कर ठिकाने लगाने के मामले के बाद ऐसे ही क्रूरता व नृशंसता भरे कई मामले सामने आ रहे हैं जिन्होंने श्रद्धा के साथ हुई क्रूरता को भी पीछे छोड़ दिया है। टुकड़ा टुकड़ा मिल रहे इंसानी शवों से समूची मानवता शर्मसार हो रही है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में श्रद्धा जैसा हत्याकांड हुआ है। यहां शारजाह से आकर प्रेमी ने प्रेमिका को 5 टुकड़ों में काटा था। फिर शव को कुएं में फेंक दिया था। सिर को 6 किमी दूर फेंका। पुलिस ने आरोपी को घटना के 6 दिन बाद एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। घटना अहिरौला थाने के पट्टी गांव की है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि युवक का नाम प्रिंस यादव है, जबकि लड़की का नाम आराधना था। दोनों की मुलाकात 2 साल पहले हुई थी। प्रिंस की बहन मंजू और आराधना एक ही क्लास में पढ़ती थीं। इसी दौरान प्रिंस यादव का आराधना से अफेयर चलने लगा। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी थी। इस बीच प्रिंस शारजाह में नौकरी करने चला गया। इसी दौरान फरवरी 2022 में युवती के परिजनों ने उसका विवाह कर दिया लेकिन घरवालों ने विदाई नहीं की थी। इस बात का पता जैसे ही प्रिंस को चला वो तत्काल घर लौटा। इसके बाद घरवालों से सलाह लिया। घरवालों ने उससे कहा कि उसकी शादी हो चुकी है। अब तुम रास्ते से हट जाओ लेकिन प्रिंस ने घरवालों की बात नहीं मानी। फिर लड़की के घर पहुंचा। लड़की से शादी करने के लिए कहने लगा, लेकिन लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। इससे गुस्साया प्रिंस अपने मामा के घर अशरफपुर गया। प्रिंस ने युवती की हत्या की साजिश रची। इस योजना के तहत 16 नवंबर को मंदिर जाने के बहाने लड़की को बुलाया। फिर गन्ने के खेत में बांके से पांच टुकड़ों में काटा दिया। टुकड़ों को बोरे में भरा। इसके बाद गौरी का पुरा स्थित कुएं में ले जाकर फेंक दिया। हत्या में प्रयोग बांका, युवती का सिर आदि बरामद कर लिया गया है।

इसी तरह का एक मामला आंध्रप्रदेश में सामने आया है आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बंद कमरे में रखे ड्रम से महिला के शरीर के कटे हुए अंग मिले। घटना मदुरवाड़ा की है। पुलिस को शक है कि महिला का शव एक साल से ज्यादा वक्त से वहां पड़ा हुआ था। मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मदुरवाड़ा में एक व्यक्ति ने अपना घर किराए पर दिया था। जून 2021 में किराएदार ने पत्नी के गर्भवती होने का हवाला दिया। वह बिना बकाया चुकाए मकान खाली कर गया। तकरीबन डेढ़ साल तक मकान मालिक किराएदार के लौटने का इंतजार करता रहा। एक दिन उसने ताला तोड़ दिया। मकान मालिक जब घर का सामान हटा रहा था, तभी उसे प्लास्टिक के ड्रम में महिला के शरीर के सड़े हुए टुकड़े मिले। इस ड्रम को सील पैक किया गया था।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दियाहै। श्रद्धा मर्डर केस जैसी इस वारदात में महिला ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। उसके 10 टुकड़े किए, उन्हें फ्रिज में रखा और कई दिन तक आसपास के इलाकों में उन्हें फेंकती रही।

जिसकी हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है, जो त्रिलोकपुरी में रहता था। हत्या की आरोपी महिला का नाम पूनम है, वह अंजन की दूसरी पत्नी है। बेटे का नाम दीपक है, जो अंजन का सौतेला बेटा है। मां और बेटे को अरेस्ट कर लिया गया है।

पश्चिम बंगाल में पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसके शव के 6 टुकड़े करके अलग-अलग जगह पर फेंक दिए। मामला 12 नवंबर का है। इसका खुलासा 15 नवंबर को तब हुआ, जब पत्नी और बेटा बरुईपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने गए। बरुईपुर पुलिस के मुताबिक मृतक 55 साल के उज्ज्वल चक्रवर्ती एक पूर्व नौसैनिक थे। पत्नी और बेटे ने बताया कि वह उन्हें हमेशा प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले बेटे ने एक परीक्षा देने के लिए पिता से 3 हजार रुपए मांगे थे, लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई और पिता उज्ज्वल ने बेटे को थप्पड़ मार दिया। जवाबी कार्रवाई में बेटे ने पिता को धक्का दिया, तो वह कुर्सी से टकराने के कारण बेहोश हो गए। इसके बाद बेटे ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी बेटा पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाला एक फर्नीचर क्राफ्ट स्टूडेंट है। उसने बताया कि हत्या के बाद वह पिता को बाथरुम में ले गया। फिर अपनी कारपेंटरी किट से आरीका इस्तेमाल कर शरीर के 6 टुकड़े कर दिए। वह टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए साइकिल से जाता था। पिता के शरीर के अंगों को 6 बार में जाकर करीब 500 मीटर दूर खास मल्लिक और देहिमेदन माल्ला इलाकों में फेंका। बिहार के भागलपुर जिले मेंभी दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला सामने आया। यहां पर नीलम नाम की महिला के शरीर के हिस्से काटकर हत्या कर दी गई। महिला के गांव के शख्स शकील ने अपने भाई के साथ मिलकर महिला के हाथ, कान और स्तन काट डाले। बताया गया है कि आरोपी उसका पैर भी काटने जा रहे थे, लेकिन किसी की आहट सुनकर दोनों वहां से भाग निकले। महिला को ढूंढकर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन ज्यादा खून बह जाने से रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी शकील और उसके भाई मोहम्मद जुद्दीन को गिरफ्तार किया है। ये तमाम वारदातें एक ही तर्ज पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली बेहद क्रूरता नृशंसता हैवानियत से भरी कहानी बयान करती हैं। यह कैसी बहशी सोच पनप रही है जिसमें लोग गाजर मूली की तरह इंसानों के टुकड़े करने के लिए बेताब हैं। इतनी क्रूरता आती कहाँ से है
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ