श्रीलंका से चेन्नई के लिए विमान सेवा शीघ्र
श्रीलंका उत्तरी जाफना प्रायद्वीप से चेन्नई के लिए उड़ान सेवा अगले सप्ताह से फिर शुरू करने जा रहा है। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी। इस कदम से नकदी संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश के पर्यटन क्षेत्र को मदद मिलने की उम्मीद है। श्रीलंका की विदेशी मुद्रा आय का प्रमुख स्रोत पर्यटन है। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से ही श्रीलंका का पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यह श्रीलंका के ताजा आर्थिक संकट की एक बड़ी वजह है। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के अनुसार, नवंबर में देश की विदेशी पर्यटकों से आय 10.75 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। चालू कैलेंडर साल के पहले 11 माह में श्रीलंका की विदेशी पर्यटकों से कमाई 112.94 करोड़ डॉलर रही है। श्रीलंका के विमानन मंत्री निमल सिरिपाला डि सिल्वा ने संसद को बताया कि पलाली से भारत के लिए उड़ान संभवतः 12 दिसंबर तक शुरू हो जाएगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com