राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्यवन की दृष्टि से विद्या भारती पूर्ण रूप से संकल्पित है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्यवन की दृष्टि से विद्या भारती पूर्ण रूप से संकल्पित है।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की प्रांतीय इकाई भारतीय शिक्षा समिति बिहार के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के निमित्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया । इस प्रेस वार्ता में विद्या भारती  अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविंद चंद्र मोहंती,  क्षेत्रीय सचिव नकुल कुमार शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष कुमार अनुपम, क्षेत्रीय मंत्री राम अवतार नारसरिया, सुनीता पासवान एवं भारती शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्यवन के दृष्टि से विद्या भारती पूर्ण रूप से संकल्पित है। वर्तमान सत्र में बिहार क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के कुल 75 विद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वित है जिसमें अपने दक्षिण बिहार प्रांत में कुल 25 विद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 लागू है। आगामी सत्र 2023-24 में विद्या भारती पूर्ण उत्साह के साथ अपने सभी विद्यालयों में नई शिक्षा नीति प्रभावी ढंग से लागू करेगी। विद्या भारती बिहार क्षेत्र में लगभग 400 केंद्र नि:शुल्क संचालित है जिसमें सेवा बस्ती के बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्या भारती अपने आचार्यों के साथ सरकारी विद्यालयों एवं अन्य निजी विद्यालयों के आचार्य (शिक्षकों) को नई शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखकर दक्ष करेगी। अपने देश में जो वीर बलिदानी, गुमनाम महापुरुष के संबंध में जानकारी एकत्र कर बच्चों को बताने का कार्य करने की योजना है। लोक कला, लोक भाषा के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने की भी योजना है। अभी वर्तमान सत्र में कक्षा अरुण, उदय एवं प्रभात में चिन्हित विद्यालयों में इसे क्रियान्वित किया गया है।कार्यक्रम का संचालन भारती शिक्षा समिति बिहार के प्रांतीय संवाददाता मनोज कुमार एवं सह संवादाता राकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ