अंतर्राष्ट्रीय संगठन 'भारतीय जन महासभा' के अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए हैं।
श्री पोद्दार का नई दिल्ली में दो दिवसीय कार्यक्रम है। दिनांक 16 - 10 - 2022 (रविवार) को प्रातः 11:30 बजे कश्मीरी समिति के पदाधिकारियों के साथ 'कश्मीरी विस्थापितों के पुनर्वास' विषय पर बैठक में भाग लेंगे। श्री पोद्दार के साथ संस्था के संरक्षक श्री गंगा दीन जांगिड़ के अलावे उपाध्यक्ष द्वय श्री ए. के. जिंदल एवं श्री दीप शेखर सिंहल, महासचिव डॉ प्रतिभा गर्ग, सचिव द्वय श्री हरीश चंद्र आर्य एवं श्रीमती लक्ष्मी गुसाईं भी मीटिंग में भाग लेंगे।
दिनांक 17 - 10 - 2022 (सोमवार) को भारतीय जन महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा श्री पोद्दार के नेतृत्व में भारत सरकार के माननीय कानून और न्याय मंत्री श्री किरण रिजिजू जी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में कड़ा कानून बनवाने की मांग की जाएगी जिससे कि रेप एवं हत्या मामलों में लिप्त लोगों को 30 दिनों के अंदर निश्चित रूप है फांसी दी जा सके।
उक्त दिवस को ही भारतीय जन महासभा के लोगों के द्वारा अपराह्न 11:30 बजे नई दिल्ली के इंडिया गेट स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी ।

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews