Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

16 अक्टूबर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|


16 अक्टूबर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

 गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 16 - अक्टूबर - 2022
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  सप्तमी  समस्त दिन /रात्रि 
🔅 नक्षत्र  आर्द्रा  रात्रि  02:12
🔅 करण :
           वणिज  07:06 AM
           विष्टि  07:06 AM
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  परिघ  03:07 PM
🔅 वार  रविवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  06:16 AM  
🔅 चन्द्रोदय  10:06 PM  
🔅 चन्द्र राशि  मिथुन  
🔅 सूर्यास्त  05:44 PM  
🔅 चन्द्रास्त  11:39 AM  
🔅 ऋतु  शरद  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1944  शुभकृत
🔅 कलि सम्वत  5124  
🔅 दिन काल  11:33 AM  
🔅 विक्रम सम्वत  2079  
🔅 मास अमांत  आश्विन  
🔅 मास पूर्णिमांत  कार्तिक  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  11:11:55 - 11:58:09
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  03:49 PM - 04:35 PM
🔅 कंटक  09:39 AM - 10:25 AM
🔅 यमघण्ट  12:44 PM - 01:30 PM
🔅 राहु काल  03:55 PM - 05:21 PM
🔅 कुलिक  03:49 PM - 04:35 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  11:11 AM - 11:58 AM
🔅 यमगण्ड  11:35 AM - 01:01 PM
🔅 गुलिक काल  02:28 PM - 03:55 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर  
🌹विशेष ~  भानुसप्तमी पर्व। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र 
नि:शुल्क परामर्श -  शनिवार 
🌹16 अक्टूबर 2022, रविवार 🌹
मेष (Aries): आज संभलकर कदम उठाने की सलाह देते हैं। आप के आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा से आनंद तो प्राप्त हो सकता है, परंतु ऐसी बौद्धिक चर्चा से दूर रहने के लिए सलाह है। प्रवास भी संभव हो तो टालिएगा।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  8

वृषभ (Tauras): भावनाओं के बंधन में बंध जाने का अनुभव आज आपको होगा। आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद की स्थिति विपरीत होने की संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त होने का योग है।
शुभ रंग  =  केशरी 
शुभ अंक  :  6

मिथुन (Gemini): नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखने के लिए आपको सलाह देते हैं। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा परंतु दोपहर बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। फिर भी नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेंगे। स्वजनों के साथ भेंट करने से मन में आनंदित हो जाएगा। आज का प्रवास भी आनंददायी रहेगा।
शुभ रंग  =  लाल
शुभ अंक  :  5

कर्क (Cancer): भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जाएं इसके लिए आपको चेतावनी देते हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। परंतु दोपहर बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। धन का खर्च अधिक होगा।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

सिंह (Leo): आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लेने की सलाह देते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आज का मन प्रसन्न होगा।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

कन्या (Virgo): आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु दोपहर बाद आप के मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। आज वाणी पर संयम बरतने की सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतिएगा। धनहानि के साथ-साथ मानहानि से भी संभलकर चलिएगा।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

तुला (Libra):आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से शांति का अनुभव होगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा।
शुभ रंग  =  केशरी 
शुभ अंक  :  6

वृश्चिक (Scorpio): आप के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है। विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग  =  लाल
शुभ अंक  :  5

धनु (Sagittarius): आज प्रातःकाल के समय आप का शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। निषेधात्मक विचार आप के मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे। परंतु मध्याहन के बाद आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से प्रफुल्लित हो जाएंगे। आकस्मिक धनप्राप्ति का योग है। व्यावसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास का योग है।
शुभ रंग  =  गुलाबी 
शुभ अंक  :  1

मकर (Capricorn): आज के दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे, परंतु दोपहर बाद आप का मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखना पडेगा।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

कुंभ (Aquarius):  आप का आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा। छोटे से प्रवास या पर्यटन की संभावना है।
शुभ रंग  =  केशरी 
शुभ अंक  :  6

मीन (Pisces): आज के दिन विजातीय आकर्षण से दूर रहने की सलाह देते हैं। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। परंतु दोपहर बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यावसायिकों को कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे
शुभ रंग  =  गुलाबी 
शुभ अंक  :  1

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ