Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

22 अक्टूबर को जयपुर में होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

22 अक्टूबर को जयपुर में होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
 नवीनगर प्रखंड के जयपुर गांव में महाकाली पूजा समिति जयपुर के तत्वावधान में त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, यह निर्णय उक्त समिति के सदस्यों द्वारा एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने की। उन्होंने बतलाया कि जयपुर गांव में दीपावली के अवसर पर लगातार 66 वर्षों से  त्रिदिवसीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है जिनमें नाटक, एकांकी प्रतियोगिता, संगीत प्रतियोगिता, कवि-सम्मेलन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, कुश्ती प्रतियोगिता इत्यादि शामिल हैं। सचिव रामानुज सिंह (बब्लू) ने बतलाया कि इस वर्ष 22 अक्टूबर को 'अखिल भारतीय कवि सम्मेलन', 23 अक्टूबर को 'त्रिलोक विजयी गयासुर' नाटक तथा 24 अक्टूबर को पवन बाबू एवं टीम द्वारा देवी जागरण कराने का निर्णय लिया गया है।
कवि धनंजय जयपुरी ने बतलाया कि इस कवि-सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ स्थानीय कवि -कवयित्रियों यथा बादशाह प्रेमी, गाजीपुर (यूपी), विभा सिंह, मिर्जापुर (यूपी), सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र (गया), पांडेय अकेला(कैमूर) तथा औरंगाबाद से आफताब राणा, इकबाल अख्तर दिल, विनय मामूली बुद्धि, अनिल अनल, नागेंद्र केशरी, हिमांशु चक्रपाणि इत्यादि ने अपनी सहभागिता की स्वीकृति दे दी है। शिक्षक नेता अशोक पांडेय ने कहा कि विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होते रहने से समाज में बौद्धिक विकास एवं सामाजिक समरसता बनी रहती है।इस बैठक में अमरंजय पांडेय, हरिद्वार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, मनमोहन पांडेय, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, राजू पांडेय, अरुण सिंह ललन साव, बलिराम सिंह, मिथुन सिंह, संजीत सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक ठाकुर, हरिशंकर सिंह इत्यादि लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ