मुख्यमंत्री ने गंगाजल आपूर्ति योजनान्तर्गत राजगीर जलाषय का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने गंगाजल आपूर्ति योजनान्तर्गत राजगीर जलाषय का किया निरीक्षण

पटना, 08 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री श्री नीतीश  कुमार ने गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत निर्मित राजगीर जलाषय का निरीक्षण किया। राजगीर जलाषय योजना के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिषा-निर्देष भी दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरी इच्छा थी कि इस जगह पर परियोजना का निर्माण हो। राजगीर जलाषय योजना शुरू हो जाने से पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी इसका काफी फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राजगीर जलाषय योजना का नामकरण गंगा जी राजगृह जलाषय करने की घोषणा की।
राजगीर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगाजल आपूर्ति का काम हम पहले ही करना चाहते थे लेकिन उस वक्त पूरा नहीं हो सका। जब 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गयी तो हमने उसी समय तय किया कि राजगीर, गया, बोधगया और नवादा में गंगाजल की आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे। गया, बोधगया में भी अब पानी पहुंचने लगा है। उसका भी नामकरण कर दिया गया है। इसका नया नाम अब गंगाजी गयाजी जल आपूर्ति योजना कर दिया गया है। इस जलाषय का नाम गंगाजी राजगृह जलाषय तय कर दिया गया है। राजगीर तो नया नाम है। राजगृह पुराना नाम है तो गंगाजी राजगृह के नाम से इसका नामकरण हो गया। 2009 में हम यहां आकर सात दिन रहे थे। एक-एक जगह जाकर वहां की समस्याओं को देखते थे। पहले यहां पर पानी की दिक्कत थी लेकिन अब इस सुविधा के बाद यहां पानी की कोई समस्या नहीं रह जाएगी। इससे आसपास के इलाकों का वाटर लेबल भी ठीक हो जाएगा। पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। सारी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होने से यहां पर्यटन का काफी विकास होगा।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि, नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं नालंदा के पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा सहित अन्य अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ