धर्म ध्वजा फहरा देना

धर्म ध्वजा फहरा देना

               डा उषा श्रीवास्तव 

दशों दुआरा खुला है मैया 
मेरी अर्जी सुन लेना ,
देव भूमि भारत से माता 
अत्याचार मिटा देना ।
दशों दुआरा,,,,,,,,,,,,,

धरती पर असुरों का साया 
चहुँ दिशा से मंडराता,
रूप चंडी का धर के माता 
सही राह दिखला देना। 
दशों दुआरा,,,,,,,,,,,,,,

लहु-लुहान मर्यादा हो रहा 
संस्कार है मौन खडा,
सजल नेत्र मानवता हे माँ 
चमत्कार दिखला देना ।
दशों दुआरा,,,,,,,,,,,,,,,,

हर क्षेत्र व्यभिचार है फैला 
हृदय,कलुष और पाप भरा,
संस्कृति  नि:शव्द हे माता
 धर्म ध्वजा फहरा देना। 
दशों दुआरा,,,,,,,,,,,,,,,,

उत्तर बिहार,मुजफ्फरपुर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ