भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को जान से मारने की धमकी

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को जान से मारने की धमकी 

वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के साथ हाल ही में हेट स्पीच के मामले सामने आए हैं। अब भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को भी धमकी मिली है। सांसद ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फोन पर उन्हें आपत्तिजनक संदेश मिले हैं। भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस की महिला प्रमिला जयपाल ने कहा है कि उन्हें फोन पर अपमानजनक और नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं। उन्हें भारत जाने के लिए कहा जा रहा है। जयपाल ने पांच ऑडियो मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऑडियो मैसेज में एक पुरुष जयपाल को अपने देश जाने की धमकी दे रहा है। ऐसा ना करने पर वो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देता है। सांसद ने ट्वीट कर कहा, मैंने यहां इन मैसेज को इसलिए शेयर किया क्योंकि हम हिंसा को हमारे लिए नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ