पेंटागन भारत को नहीं टोकेगा

पेंटागन भारत को नहीं टोकेगा

पेंटागन ने रूस, भारत और चीन से जुड़े ताजा मल्टीनेशनल सैन्य अभ्यासों से जुड़े सवालों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के भारत के साथ बहुत करीबी रक्षा संबंध हैं। पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘भारत एक संप्रभु राष्ट्र है, उसे किसके साथ सैन्य अभ्यास करना है, इसका फैसला वह खुद ले सकता है।’ भारत के रूस और चीन के साथ सैन्य अभ्यास में शामिल होने से जुड़े एक सवाल पर ब्रिगेडियर राइडर ने कहा, ‘हमने निश्चित रूप से इस क्षेत्र में भारत के साथ अपनी साझेदारी की सराहना की है।जैसा कि आप जानते हैं, वे एक महत्वपूर्ण भागीदार हैं और हम उनके साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’ यूक्रेन में मॉस्को के विशेष सैन्य अभियान के बीच रूस के सुदूर पूर्वी इलाके में विभिन्न स्थानों पर 1 से 7 सितंबर के बीच वोस्तोक सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था। इसमें भारत और चीन सहित कई देशों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि पिछले दिनों जब अमेरिका ने पाकिस्तान को फाइटर जेट एफ-16 को अपग्रेड करने के लिए 450 मिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया था तो इसे भारत विरोधी फैसले के रूप में देखा गया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ