पुतिन ने बतायी युद्ध रोकने की शर्त

पुतिन ने बतायी युद्ध रोकने की शर्त

व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व वाले रूस ने आखिर यूक्रेन से युद्ध क्यों शुरू किया। वे आखिर किस शर्त पर यह युद्ध बंद करने को तैयार होंगे। ये 2 सवाल पिछले 7 महीने से पूरी दुनिया को परेशान कर रहे हैं। अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार खुद ही इन सवालों का जवाब दे दिया है। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद पहुंचे पुतिन ने अपना टारगेट और वह शर्त बताई, जिसके पूरा होने के बाद वह इस युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
एससीओ की शिखर बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के पूरे पूर्वी डोनबास क्षेत्र की मुक्ति रूस का मेन टारगेट है। इस टारगेट में कोई बदलाव नहीं आया है और न ही इसकी कोई जरूरत है। जब तक रूस इस टारगेट को पूरी तरह हासिल नहीं कर लेता, तब तक जंग रुकने की संभावना नहीं है। उन्होंने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में फिलहाल रूस के वॉलंटियर सैनिक जंग कर रहे हैं और रेग्युलर सैनिक फिलहाल इसमें शामिल नहीं हैं। लेकिन अगर यूक्रेन, रूस के ठिकानों पर हमला करता है तो फिर लड़ाई को विस्तार दिया जाएगा और रेग्युलर सैनिक भी इसमें शामिल हो जाएंगे। यूक्रेन को इसका अंजाम पता होना चाहिए।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ