18 सितम्बर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

18 सितम्बर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

18 सितम्बर 2022, रविवार का दैनिक पंचांग

श्री गणेशाय नम:

🔅 तिथि अष्टमी 04:39 PM

🔅 नक्षत्र मृगशिरा 04:31 PM

🔅 करण कौलव 04:35 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग सिद्धि 06:32 AM

🔅 वार रविवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:56 AM

🔅 चन्द्रोदय 11:23 PM

🔅 चन्द्र राशि मिथुन

🔅 सूर्यास्त 06:04 PM

🔅 चन्द्रास्त 12:54 PM

🔅 ऋतु शरद

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 12:14 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत भाद्रपद

🔅 मास पूर्णिमांत आश्विन

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:19:09 - 12:08:08

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 04:13 PM - 05:02 PM

🔅 कंटक 09:41 AM - 10:30 AM

🔅 यमघण्ट 12:57 PM - 01:46 PM

🔅 राहु काल 04:19 PM - 05:51 PM

🔅 कुलिक 04:13 PM - 05:02 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:19 AM - 12:08 PM

🔅 यमगण्ड 11:43 AM - 01:15 PM

🔅 गुलिक काल 02:47 PM - 04:19 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

🌹विशेष ~ जीवत्पुत्रिका व्रत, जीमूतवाहन पूजन, अष्टमी, गया मध्याष्टमी श्राद्ध, अशोकाष्टमी। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 18 सितम्बर 2022, रविवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए उचित है। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढ़ेगी। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। संभवतः वाद-विवाद टालें। वाहन सुख अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras):
आज का दिन शुभ फलदायी है। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगें। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। बीमार व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मिथुन (Gemini):
आप तन और मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरु करने की योजना बनेगी, परंतु काम प्रारंभ न करें। मानहानि होने की संभावना है। संतान सम्बंधी कार्यों के पीछे खर्च होगा। पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकुल नहीं है।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 9

कर्क (Cancer): आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगड़े का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रियों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकता है। धन का व्यय होगा। अपयश मिलेगा। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। शांतिपूर्वक निद्रा नहीं मिल पाएगी। समाज में अपमानित न हों इसका खास ध्यान रखें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घुमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रुप से स्वस्थ दिन बीतेगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रवास की योजना बनेगी। बौद्धिक चर्चा में जुडेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढ़ता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

शुभ रंग : उजला

शुभ अंक : 4

वृश्चिक (Scorpio आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहें। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगड़े से दूर रहें। मानहानि या धनहानि की संभावना है। अदालती कार्यों में संभलकर रहें। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। पुत्र और पत्नी की ओर से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। आज अच्छे भोजन का योग है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आपका दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभलें। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ