Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बाल मन खिल उठा परीक्षा पे चर्चा से

(आज के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के संदर्भ में कुछ पंक्तियां सादर निवेदित हैं)

बाल मन  खिल उठा परीक्षा पे चर्चा से

कुमार महेंद्र
प्रेरणास्पद नवाचारी सरस पहल,
सेवा तीर्थ दिव्य भव्य उत्संग ।
पुनीत सानिध्य प्रधानमंत्री जी,
प्रश्नोत्तर संवाद मुस्कान संग ।
असमी गमछे द्वारा अभिनंदन,
विकसित भारत स्वप्न अर्चा से ।
बाल मन खिल उठा_परीक्षा पे चर्चा से ।।


स्वदेशी समावेशी दिनचर्या,
कौशल विकास अहम बिंदु ।
अंक प्रतिभा मध्य संतुलन,
समय सदुपयोग आनंद सिंधु ।
तज अधिक अंक अर्जन सोच,
शिक्षा अठखेलियां ज्ञान वर्चा से ।
बाल मन खिल उठा_परीक्षा पे चर्चा से ।।


अथक श्रम सफलता आधार,
अभिरुचि परिष्करण प्रयास ।
निडर निश्चल हर परिस्थिति,
अध्ययन पटल उमंग उल्लास ।
राष्ट्र अमर कहानियां मय गेम निर्माण,
ए आई सहयोग उत्तम दर्जा से ।
बाल मन खिल उठा_परीक्षा पे चर्चा से ।।


आत्मविश्वास भरे कदमों संग,
भय डर शंका समूल दूर ।
आदत अंतर लेखन अभ्यास,
ध्येय हित सतत श्रम भरपूर ।
शिक्षक पूर्व पाठ योजना तैयारी ,
श्रेष्ठ परिणाम हर विषय पर्चा से ।
बाल मन खिल उठा_परीक्षा पे चर्चा से ।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ