हाल बेहाल है
संजय जैनन मैं हिंदू न मैं मुस्लिम
न ही मैं सिख और बंगाली हूँ।
सब से पहले तो मैं यारों
बस एक हिंदुस्तानी हूँ।
हाँ मैं हिंस्दुतानी हूँ।।
जाति धर्म के चक्कर में पड़कर
देखो देश का क्या हाल हुआ।
भाई-भाई का दुश्मन बन गया
और देश हमारा बर्बाद हो रहा।
हाँ बर्बाद हो रहा।।
धर्म निरपेक्ष देश हमारा है
क्यों मजहब में बट रहा।
एक सूत्र में रहने वाले
क्यों हम अब बहक रहे।
हाँ हम क्यों बहक रहे।।
धर्म का चोला जिसने पहना
वो ही देश को कैसे लूट रहा।
भोले-भाले लोगों को वो
धार्मिक भावनाओं से गुमराह कर रहे।
हाँ गुमराह वो कर रहे।।
देखते देखते ही बाबाओं की
झोली दौलत से कैसे भर रही।
कहने को तो बस ये बाबा है
पर किसी जमीदार से कम नही।
हाँ जमीदार से कम नही।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com