आ रही हैं सबकी माता रानी

आ रही हैं सबकी माता रानी

आ रही हैं सबकी माता रानी,
अपने शेर पर सवार,
कीजिए माता रानी का स्वागत,
सजाईये माता का दरबार।
      आ रहीं हैं सबकी...।
      
उडहुल फुल प्रिय है माता को,
प्रिय है माँ को लाल रंग का हार,
ओढ़ती है मैया लाल चुनरिया,
करती है अपने भक्तों से प्यार। 
      आ रही हैं सबकी...।

माँ को नारियल बहुत हैं भाते,
भक्तजन प्रेम से नारियल चढ़ाते,
जो करता उनकी भक्तिभाव से पूजा,
बरसती है माँ की कृपा अपार।
       आ रही हैं सबकी...।

जब-जब आती हैं माता रानी,
खुश होते भक्त जन,संत व ज्ञानी
रहें सभी जन हिल मिलकर,
मनाईए सभी दुर्गा पूजा का त्योहार।
       आ रही हैं सबकी...।
        ------00-----
     अरविन्द अकेला,पूर्वी रामकृष्ण नगर,पटना-27
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ