Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

काश पापी पेट न रुलाता

काश पापी पेट न रुलाता

मानव मानव को नहीं समझे ,
अन्य जीव कहाॅं फिर भाता ।
आलीशान तब महल बनाकर ,
परिवार तज कहाॅं वह जाता ।।
किंतु मानव है पीड़ित पेट से ,
पीड़ित पेट ही उसे सताता ।
भर न पाता कभी यह क्षूधा ,
निज क्षुधा ही सहने न पाता ।।
संग जुड़ा उससे ये इंसानियत ,
परिजन जुड़े उसके साथ में ।
परिजनों का ये पालन पोषण ,
जीवन मरण उसके हाथ में ।।
पेट कारण ही स्वार्थ परमार्थ ,
पेट हेतु मानव कहीं ध्याता ।
पेट कारण मानव यह त्रस्त ,
व्यस्त का आधार विधाता ।।
धरा पर कोई न होता दुःखी ,
जीव जो पेट नहीं यह पाता ।
न होता कोई तन में बीमारी ,
काश ! पापी पेट न रुलाता ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ