27 सितम्बर 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

27 सितम्बर 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

27 सितम्बर 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग


श्री गणेशाय नम:

🔅 तिथि द्वितीया रात्रि 02:50

🔅 नक्षत्र हस्त 07:33 AM

🔅 करण :

                बालव 02:53 PM

                कौलव 02:53 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग :

                ब्रह्म 06:43 AM

                एन्द्र 06:43 AM

🔅 वार मंगलवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:02 AM

🔅 चन्द्रोदय 06:45 AM

🔅 चन्द्र राशि कन्या

🔅 सूर्यास्त 05:58 PM

🔅 चन्द्रास्त 06:41 PM

🔅 ऋतु शरद

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 12:01 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत आश्विन

🔅 मास पूर्णिमांत आश्विन
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:16:27 - 12:04:32

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 08:04 AM - 08:52 AM

🔅 कंटक 06:27 AM - 07:15 AM

🔅 यमघण्ट 09:40 AM - 10:28 AM

🔅 राहु काल 02:40 PM - 04:11 PM

🔅 कुलिक 12:52 PM - 01:40 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:04 AM - 08:52 AM

🔅 यमगण्ड 08:40 AM - 10:10 AM

🔅 गुलिक काल 11:40 AM - 01:10 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

🌹विशेष ~ द्वितीया ब्रह्मचारिणी देवी दर्शन पूजन, हस्त नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि 03:38 से, (हथिया नक्षत्र का प्रवेश)। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 27 सितम्बर 2022, मंगलवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियां विशेष रहेंगी। मन में दुविधा रहने से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करने की सलाह है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार मिलेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): व्यापार में वृद्धि होने के साथ व्यापार के सम्बंध में सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्य जीवन में संतोष और आनंद रहेगा। पर्यटन का आयोजन होगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान-सम्मान होगा। वैवाहिक योग है। संतान का शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलेगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता होगी। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

कर्क (Cancer): आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे और विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। नौकरी पेशावालों को भी लाभ मिलेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन खर्च होने की संभावना है। निषेधात्मक विचार आपको गलत मार्ग पर न ले जाए, उसका ध्यान रखने के लिए कहते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): महावीरजी की कृपा से दांपत्य जीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ का परिचय होगा। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के भी तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख-शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज यात्रा प्रवास का आयोजन न करने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। संतान के सम्बंध में समस्या खड़ी होगी। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। हालाकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग न लेने की सलाह देते हैं। शेयर-सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। मन में उठनेवाली दुविधाओं से आप मानसिक उचाट का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अनिद्रा सताएगी। जलाशयों से बचकर रहें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आप हरेक कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। मित्रों, स्वजनों और भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी। विद्यार्थियों को सिद्धि हासिल होगी। आप पर भोलेनाथ की कृपा है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): मन में दुविधा खड़ी होने से आप कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। नकारात्मक विचार को दूर करने के लिए कहते हैं।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। मन में कोई निर्णय लेते हुए दुविधा अनुभव करने की स्थिति में निर्णय स्थगित रखने की सलाह है। प्रवास होगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ