अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा ने अपना द्वितीय स्थापना दिवस आश्विन कृष्ण सप्तमी तदनुसार इस वर्ष 16 - 09 - 2022 (शुक्रवार) को ऑनलाइन मनाया।

अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा ने अपना द्वितीय स्थापना दिवस आश्विन कृष्ण सप्तमी तदनुसार इस वर्ष 16 - 09 - 2022 (शुक्रवार) को ऑनलाइन मनाया।

अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रतिभा गर्ग ने  स्थापना दिवस समारोह में  संस्था के द्वारा बीते वर्ष में किए गए क्रियाकलापों की जानकारी दी। डॉ प्रतिभा गर्ग ने आने वाले वर्ष में लिए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि भारतवासियों को सही दिशा देने के लिए महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों की जयंती मनाई जाएगी जिनमे क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा, सरदार वल्लभभाई पटेल, भगवान बिरसा मुंडा,  झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय, स्वामी विवेकानंद,  नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं छत्रपति शिवाजी के नाम सम्मिलित हैं। कुछ की पुण्यतिथि/बलिदान दिवस भी  मनाया जाएगा जिनमें महामना पंडित मदन मोहन मालवीय,  हुतात्मा पंडित नाथूराम गोडसे,  दो साहिबजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह एवं बाल वीर हकीकत राय के नाम सम्मिलित हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश हित में कुछ रचनात्मक कार्य भी किए जाएंगे जिसके अनुसार 2 जून से 4 जून 2023 में लेह-लद्दाख में होने वाले सिंधु दर्शन महोत्सव में भारतीय जन महासभा के लोग अवश्य सम्मिलित होंगे। नाथुला दर्रा सिक्किम स्थित बाबा हरभजन सिंह मंदिर भी जाना होगा। महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि स्थापना दिवस पर देश व समाज सेवा कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए 5 लोगों को सम्मानित किया गया है। उनके नाम हैं -- डॉ प्रतिभा गर्ग ( सिंगापुर ), श्री ए. के. जिंदल ( युगांडा ), श्री सुखेन मुखोपाध्याय (कोलकाता) एवं श्री प्रमोद खीरवाल व श्रीमती पिंकी देवी (दोनों जमशेदपुर)। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन चंदौली/मेघालय के डॉ अवधेश कुमार अवध ने किया। स्थापना दिवस समारोह (गूगल मीटिंग के द्वारा) में प्रमुख रूप से श्री पोद्दार के अलावे डॉ अवधेश कुमार अवध, सिंगापुर से डॉ प्रतिभा गर्ग एवं श्रीमती बिदेह नंदनी चौधरी, श्रीमती पिंकी देवी,सुश्री किरण कुमारी 'वर्तनी',  इंद्र देव प्रसाद, प्रकाश मेहता, प्रमोद खीरवाल, सतीश गुप्ता एवं राहुल सिंह, मेघालय से संजीव कुमार,  बेंगलुरु कर्नाटक से लाभेश जैन, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से श्रीमती नीलम सिंह, मेरठ उत्तर प्रदेश से श्रीमती लक्ष्मी गुसाई, कोलकाता से सुखेन मुखोपाध्याय, बक्सर बिहार से अजय कुमार सिंह और करौली राजस्थान से  अशोक गोयनका, श्रीगंगानगर राजस्थान से मनीष गोदारा, जयपुर राजस्थान से ओम प्रकाश अग्रवाल, रांची से विजय केडिया एवं सुजीत कुमार,  नागपुर महाराष्ट्र से श्रीमती अनुसूया अग्रवाल,  गाजीपुर उत्तर प्रदेश से शिवम चौबे जी और पुणे से श्रीमती शारदा अग्रवाल सम्मिलित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ