हैरी पाटर की लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी

हैरी पाटर की लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी

वाशिंगटन। भारतीय मूल के प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखकर सलमान रुश्दी के बाद अब हैरी पाटर की लेखिका जेके राोलिंग को जान से मारने की धमकी मलई है। रोलिंग ने ट्विटर पर स्क्रीनशाट भी शेयर किया है।
बता दें, सलमान रुश्दी पर हुए हमले की विश्व समुदाय निंदा कर रहा है। 57 वर्षीय जेके राउलिंग ने भी ट्वीट कर इस घटना की निंदा की और कहा कि वह इस घटना से काफी दुखी हैं, जिसके जवाब में एक यूजर ने कहा कि चिंता मत करो अगला नंबर तुम्हारा है। जेके रोलिंग ने यूजर के धमकी भरे स्क्रीनशाट को शेयर करते हुए ट्विटर से पूछा है कि क्या ये आपकी गाइडलाइंस है? आप किसी व्यक्ति या लोगों के खिलाफ हिंसा की धमकी नहीं दे सकते। हम हिंसा के ग्लोरिफिकेशन पर भी रोक लगाते हैं। बता दें, जिस ट्विटर हैंडल से रोलिंग को धमकी दी गई, उसी ट्विटर हैंडल से सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स हादी मटर की तारीफ भी की गई है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ