नवीनगर प्रखंड में वृक्ष कावर यात्रा का समापन

नवीनगर प्रखंड में वृक्ष कावर यात्रा का समापन

औरंगाबाद से दिव्य रश्मि संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर 
औरंगाबाद ( दिव्य रश्मि)नवीनगर प्रखंड स्थित गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में पिछले कई दिनों से चल रहा है वृक्ष कांवर यात्रा का आज समापन किया गया। जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के समन्वयक सच्चिदानंद के नेतृत्व में वृक्ष कांवर सुचारूपूर्वक संपन्न हुआ। वृक्ष कंवर यात्रा में नबीनगर के थाना प्रभारी ने सराहनीय भूमिका निभाई एवं थाना परिसर में 5 वृक्ष लगवाया।
संबोधन के क्रम में लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से वातावरण की बेमौसम बारिश, अकाल,गर्मी की विभीषिका झेल रहे हैं उनसे निवारण हेतु वृक्ष की अत्यंत आवश्यकता है इस कार्य में अभी औरंगाबाद जिले में गायत्री परिवार ट्रस्ट ने सराहनीय भूमिका निभाई है।
वृक्ष कंवर यात्रा में शीला सिंह,शोभा सिंह, रीना कुमारी,पायल कुमारी,शिक्षक,सजल सिंह,साक्षी श्री,आशा देवी,अजय सिंह,बब्लु सर,धनंजय सिंह,सिन्टु, पार्वती देशी,आद्विक, तेजस,वर्चस, सात्विक,गुप्ता रजक, राकेश सिंह, विराट,अवलोकितेश्वर, चंद्रशेखर सुमन कुमार सिंह, ऊषा देवी, वीरेंद्र कुमार सिंह व चाणक्य पब्लिक स्कूल के बच्चे समेत नगर के सैकड़ो गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित होकर इस महान अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ